फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tigers beat Riders by nine wickets in a blazing match

हाथरस : धमाकेदार मुकाबले में टाइगर्स ने राइडर्स को नौ विकेट से हराया

Sun, 26 Jun 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Tigers beat Riders by nine wickets in a blazing match
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एमएलडीवी एकेडमी की ओर से डीआरबी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल में टी-12 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एमएलडीवी टाइगर्स ने आरकेएसके राइडर्स को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।
एमएलडीवी टाइगर्स के कप्तान शिवांग ने टॉस जीतकर आरकेएसके राइडर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरकेएसके राइडर्स ने निर्धारित 12 ओवर में एक विकेट खोकर 138 रन बनाए। मोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 बॉल पर नाबाद 70 रन की पारी खेली। इस दौरान मोहित ने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़े। एमएलडीवी टाइगर्स की ओर से एकमात्र विकेट ईशान गुप्ता ने लिया। जवाब में खेलने उतरी एमएलडीवी टाइगर्स की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। जिसमें शिवांग ने 29 बॉल में 63 रन एवं इशान ने 22 बॉल में 31 रन बनाए। एमएलडीवी टाइगर्स का एकमात्र विकेट आरकेएसके राइडर्स के तेज गेंदबाज मोहित ने लिया। अंत में अभि ने चौका लगाकर आरकेएसके राइडर्स को नौ विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन

मैच में टॉस एमएलडीवी के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रघुकुल तिलक दुबे एवं विशिष्ट अतिथि आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार एमएलडीवी टाइगर्स के पेस बॉलर गगनदीप, बेस्ट फील्डर आरकेएसके राइडर्स के रोहित शर्मा, बेस्ट बल्लेबाज आरकेएसके राइडर्स के कप्तान मोहित और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमएलडीवी टाइगर्स के कप्तान शिवांग को पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार ने दिया। स्कोरिंग गगनदीप यादव एवं विशु गुप्ता ने की। मैच में अंपायरिंग मनीष कुमार एवं राजेंद्र प्रसाद ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed