फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Through the mobile app, you will be able to know the location of your nearest shop

हाथरस : मोबाइल एप के जरिये जान सकेंगे अपने नजदीकी दुकान की स्थिति

Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Through the mobile app, you will be able to know the location of your nearest shop
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के पर्व पर अन्य प्रदेशों और जिलों से आने वाले मजदूरों और अन्य लोगों को नजदीकी राशन डीलर की दुकान से खाद्यान्न लेने की सुविधा दी गई है। दुकान का नाम-पता मालूम करने के लिए शासन स्तर से इसे लेकर एक एप जारी किया गया है। इस एप के जरिये कार्डधारक अपने क्षेत्र का नाम डालकर नजदीकी राशन डीलर का पूरा नाम-पता मालूम कर सकेंगे। शासन ने यह सुविधा वन नेशन-वन कार्ड के तहत दी है। इसके माध्यम से किसी भी प्रांत या जिले के राशन डीलर कहीं से भी खाद्यान्न ले सकेंगे।
शासन स्तर से हाल ही में पूरे देश में राशन पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिये किसी भी प्रांत के कार्डधारक अपने जिले के राशन डीलर से खाद्यान्न ले सकेंगे। इसके लिए शासन ने एक एप भी लांच किया है। कार्डधारक राशन कार्ड का नंबर डालकर इस एप को शुरू कर सकेंगे। इसके बाद कार्डधारक अपने वर्तमान क्षेत्र की लोकेशन इस एप में फीड करेंगे। लोकेशन फीड होने के साथ ही एप के जरिए कार्डधारक को अपने नजदीकी राशन डीलर की दुकान के पते के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कार्डधारक अपनी सुविधा के अनुसार अपने नजदीकी डीलर से पोर्टेबिलिटी सुविधा के जरिये खाद्यान्न ले सकेगा।
विज्ञापन

इस एप के जरिये कार्डधारक को अपने क्षेत्र में ही खाद्यान्न मिल सकेगा। खाद्यान्न पाने के लिए कार्डधारक को राशन डीलर की तलाश करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि देश में वन नेशन-वन कार्ड के तहत यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र यादव, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed