{"_id":"5ef4e44d8ebc3e42dd7a2be2","slug":"hathras-three-weeks-later-the-bell-and-the-surrounding-area-are-illuminated-hathras-news-ali2370620131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तीन सप्ताह बाद घंटाघर व आस-पास के इलाकों में दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तीन सप्ताह बाद घंटाघर व आस-पास के इलाकों में दिखी रौनक
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट में दुकानें खुलने के बाद खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हॉटस्पॉट समाप्त होने के बाद शहर के घंटाघर व अन्य कई बाजारों में रौनक देखी गई। करीब तीन सप्ताह बाद यह बाजार खुले और लोगों की चहल-पहल रही। वहीं शहर के कुछ बाजार हॉटस्पॉट के चलते बंद भी रहे। हालांकि यहां दोपहिया वाहन चालकों ने बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही जारी रखी। इधर, शहर के कई मुख्य चौराहों पर जाम भी लगा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को बुधवार को शहर के घंटाघर-मोहनगंज का हॉट स्पॉट समाप्त करने की घोषणा डीएम ने की थी। इसके बाद शहर के घंटाघर, मोहनगंज, नजिहाई बाजार, हलवाई खाना, चूना वाला डंडा, रुई की मंडी, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट सहित कई बाजारों में रौनक देखी गई। यहां बैरिकेडिंग हटा दी गई और लोगों ने दुकानोें से खरीददारी भी की। इन बाजारों में रोस्टर के हिसाब से दुकानें खुली। कुछ बैंक आदि भी खुली। वहीं शहर के कुछ हॉटस्पॉट इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। वहां दुकानदारों ने दुकानें खोलने से तो परहेज किया, लेकिन पैदल व दोपहिया वाहन सवारों ने आवाजाही की।
खुले बाजार तो सामाजिक दूरी हुई तार-तार
हाथरस। शहर में जब बाजार खुले तो फिर लोग सोशल डिस्टेसिंग भूल गए। लोगों ने बाजारों में सामान खरीदते समय इसका पालन नहीं किया। इसी तरह काफी दुकानदारों ने भी नियम कानूनों का पालन नहीं किया। तमाम लोग शहर में बिना मास्क के भी घूमते नजर आए।