{"_id":"639611a2b55d5e49de768caf","slug":"hathras-three-poles-were-damaged-due-to-falling-trees-electricity-remained-stalled-in-many-areas-hathras-news-ali306731973","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेड़ गिरने से तीन खंभे क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में रही बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेड़ गिरने से तीन खंभे क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में रही बिजली ठप
विज्ञापन
हाथरस : पेड़ टूटकर गिरने से क्षतिग्रस्त हुए खंभे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मथुरा रोड पर शनिवार की शाम को नाला खोेदाई के कार्य के दौरान बरगद का पेड़ 11 हजार केवीए की लाइन पर गिर गया। इस दौरान तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण शहर के कई इलाकों के अलावा कई गांवों में भी रात दो बजे तक बिजली संकट रहा। इस कारण लोगों को बिना बिजली के मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर के मथुरा पर पानी निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले की खोदाई के दौरान बरगद का पेड़ बिजली की 11 केवीए की लाइन पर गिर गया। इस दौरान शहर के मथुरा रोड, नंदराम नगरिया और कलेक्ट्रेट फीडर सहित ओढ़पुरा आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई।
जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए। पेड़ को कड़ी मशक्कत के बाद लाइन से हटाया गया। उसके बाद लाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ। बिना बिजली के इलाकों में अंधेरा छाया रहा। रात बजे के करीब बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। संवाद