{"_id":"60b12ffe8ebc3e00d551e8cf","slug":"hathras-three-people-injured-in-a-clash-of-bikes-sadabad-news-ali26413921","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस रोड पर बढ़ार स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर को दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। मथुरा जिले के बल्देव निवासी राधा देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह, मीनू देवी पत्नी रामबाबू निवासी मंस्या सादाबाद और कुंज पुत्र लक्ष्मण सिंह एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे।
इस दौरान एक अन्य बाइक असंतुलित होकर उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और बाइक सवार लोग घायल हो गए। इनको उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां इनका उपचार किया गया। उपचार के बाद इनकी हालत सही बताई जाती है।