{"_id":"5f625cc98ebc3ebd5e663fec","slug":"hathras-three-people-got-corona-infected-in-sadabad-sadabad-news-ali243986085","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सादाबाद में तीन लोग निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सादाबाद में तीन लोग निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी क्षेत्र में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर बुधवार को किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य महकमे की टीम में शामिल डॉ. प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि तीनों को कोविड अस्पताल सिकंदराराऊ भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार किया जाएगा।
संक्रमित लोगों में झरोठा मथुरा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, कुरसंडा सादाबाद निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति और गांव मंस्या खुर्द निवासी 25 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनके परिजनों व संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।