{"_id":"633f1ae9599d3e2e3d5aa653","slug":"hathras-three-people-died-in-separate-accidents-sikandhra-rahu-news-ali302061872","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की गई जान
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ कासगंज रोड पर मंगलवार की देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत में घायल एक महिला और एक व्यक्ति की बुधवार की रात को अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मंगलवार की देर शाम को कासगंज रोड स्थित गांव अरनिया तलेसरा निवासी निरोत्तम पुत्र यादराम, रामवती पत्नी सत्यपाल बाइक से सिकंदराराऊ से अपने गांव जा रहे थे। कासगंज रोड पर बाइक जैसे ही गांव जाने के लिए मुड़ी तो पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
कासगंज रोड पर मंगलवार की देर शाम को दो बाइकों की भिड़ंत में घायल एक महिला और एक व्यक्ति की बुधवार की रात को अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर को सिकंदराराऊ से खाद का बोरा लेकर गांव जा रहे किसान की बाइक को जलेसर रोड पर कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार की देर शाम को कासगंज रोड स्थित गांव अरनिया तलेसरा निवासी निरोत्तम पुत्र यादराम, रामवती पत्नी सत्यपाल बाइक से सिकंदराराऊ से अपने गांव जा रहे थे। कासगंज रोड पर बाइक जैसे ही गांव जाने के लिए मुड़ी तो पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली बाइक पर भी तीन लोग सवार थे।
वह भी घायल हो गए। सभी घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे। सभी को पुलिस सीएचसी लेकर आई। वहां से रामवती और निरोत्तम को गंभीर चोटों के चलते अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट निरोत्तम के पिता ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
दूसरी दुर्घटना, बृहस्पतिवार की दोपहर को जलेसर रोड पर हुई। हसायन कोतवाली के गांव नगला देवरा निवासी किसान दिनेश कुमार पुत्र तालेवर बाइक पर खाद का बोरा लेकर सिकंदराराऊ से गांव वापस जा रहे थे। जरैरा से पहले सामने से आ रही किसी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दिनेश (45 वर्ष) के पांव टूट गए। सीएचसी से उन्हें रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
फिर दिखावटी साबित हुआ ट्रॉमा सेंटर
सीएचसी परिसर में बना ट्रॉमा सेंटर एक बार फिर दिखावटी साबित हुआ। मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत के बाद यह अगर पूरी सुविधाओं के साथ चालू होता तो शायद निरोत्तम और रामवती की जान बच जाती, लेकिन इसके अभाव में दोनों को अलीगढ़ रेफर करना पड़ा। अगर यहां उन्हें पर्याप्त इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच जाती। संवाद