{"_id":"60f1cfb58ebc3e6fb721e393","slug":"hathras-three-people-arrested-including-ganja-worth-one-crore-rupees-sasni-news-ali2682899173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक करोड़ रुपये कीमत के गांजा सहित तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक करोड़ रुपये कीमत के गांजा सहित तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लौहर्रा रोड से बृहस्पतिवार की देर रात को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह क्विंटल 15 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात को प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना दलबल सहित लौहर्रा रोड पर गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लौहर्रा रोड पर रजबहे की पुलिया के निकट तस्करी के लिए काफी मात्रा में अवैध गांजा पिकअप गाड़ी के माध्यम से ले जाया जा रहा है। पुलिस ने लौहर्रा रोड पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने 615 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जाती है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग होने वाली मैक्स पिकअप गाड़ी सहित तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम गीतम सिंह पुत्र इंद्रजीत, राजेश कुमार उर्फ पिंटू पुत्र कुंवरपाल निवासीगण बिघैपुर थाना सासनी एवं जितेंद्र पुत्र शिवराम सिंह निवासी पढ़ील थाना इगलास जनपद अलीगढ़ बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह तस्करी के लिए केरल से गांजा मंगाते है और किराये पर कमरा लेकर माल को उसमें छिपाकर रखते हैं। हाथरस एवं आसपास के जिलों में फुटकर में बेचकर लाभ कमाते हैं। अभियुक्त गीतम का आपराधिक इतिहास भी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा एसआई विपिन यादव, एसआई अवध नारायण दुबे, मुख्य आरक्षी दिनेश व प्रदीप कुमार तथा आरक्षी विजय कुमार, विवेक कुमार का नाम शामिल है।