फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three other people trapped in Ukraine return home, family is very happy

हाथरस : यूक्रेन में फंसे तीन अन्य लोगों की हुई वतन वापसी, परिजन बेहद खुश

Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three other people trapped in Ukraine return home, family is very happy
हाथरस : राकेश गौतम अपने बच्चों के साथ। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (सादाबाद)
विज्ञापन

दो छात्रों सहित तीन लोगों की यूक्रेन से अपने वतन में वापसी हो गई। वहीं अभी जिले के दो छात्र वहीं फंसे हैं। यूक्रेन से लौटे लोगों के परिजनों ने जहां राहत की सांस ली तो वहीं दो विद्यार्थियों के परिजन काफी चिंतित रहे और यही दुआ करते रहे कि उनके बच्चे सुरक्षित वापस लौट आएं।
जिले के भी 15 लोग यूक्रेन में फंस गए थे। इसमें से अब तक 13 अपने वतन लौट आए हैं। स्थानीय आवास-विकास कॉलोनी निवासी आशीष भी अपने वतन लौट आया। उसके परिजन उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने गए। सहपऊ के गांव सेंदरिया निवासी राकेश गौतम लंबे समय से यूक्रेन की महिला से शादी करने के बाद वहीं रह रहा था। वह भी अब अपने परिवार के साथ वृंदावन लौट आया है। इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजनों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

सादाबाद के गांव गढ़ी एवरन निवासी मेडिकल का छात्र अमन प्रताप सिंह भी वापस लौट आए हैं। वह आगरा स्थित अपने निवास पर आया है। उसके परिजन भी उसके आने से काफी खुश हैं। सादाबाद कस्बे के प्रगतिपुरम निवासी अनुज प्रताप सिंह का बेटा दक्ष अभी वहीं फंसा है। उसके परिजन काफी चिंतित हैं और उसकी सलामत वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं। इधर, गांव चिरावली निवासी ललित भी अभी वतन नहीं लौटा है। उसके रोमानिया पहुंचने की जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed