{"_id":"6377ce244d24b01bc6655b2d","slug":"hathras-three-more-pigs-died-due-to-mysterious-disease-hathras-news-ali305053835","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रहस्यमय बीमारी से तीन और सूअरों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रहस्यमय बीमारी से तीन और सूअरों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
हाथरस : बीमार सूअर का उपचार करती पशु चिकित्सा विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रहस्यमय बीमारी से शहर में सूअरों की लगातार मौत हो रही है। इसकी सूचना पाकर नगर पालिका की टीमें जहां उनके शवों का निस्तारण करा रही हैं तो वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीमें भी अब सक्रिय हो गई है। पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने दो सूअरों के शव का पोस्टमार्टम करा इनका विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
किसी रहस्यमय बीमारी की चपेट में लगातार सूअर आ रहे हैं और दम तोड़ रहे हैं। पिछले आठ दिन में ही शहर में तीन सौ से ज्यादा सूअर दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को फिर कांशीराम टाउनशिप के निकट तीन सूअरों ने दम तोड़ा। इनके शवों का नगर पालिका प्रशासन ने निस्तारण कराया।
पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार शर्मा की अगुवाई में कई इलाकों में बीमार सूअरों का उपचार किया। दो सूअरों के शवों का पोस्टमार्टम कर इनका विसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। इसे जांच के लिए बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। संवाद