{"_id":"5f00d3ee8ebc3e42f75bd06a","slug":"hathras-three-more-corona-infected-in-the-district-hathras-news-ali2378236152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले में तीन और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/मुरसान
जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मुरसान के गांव नगला अनी का 24 वर्षीय एक युवक कोरोना की चपेट में आ गया। वह दिल्ली में नौकरी करता था। स्वास्थ्य खराब होने पर उसे घर लाया गया। उसकी कोरोना संबंधी जांच कराई गई। वहां जांच में पॉजिटिव आया तो अब स्वास्थ्य विभाग ने उसे मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया है। वहीं हाथरस शहर के बीएच ऑयल मिल रोड स्थित कल्याण कॉलोनी में भी 28 वर्षीय एक युवक भी संक्रमित मिला है।
उसे भी कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया। इधर, सिकंदराराऊ कस्बे के एक व्यापारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें पिछले दिनों नोएडा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया था। वहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉ जिटिव आई है। इधर, 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर ने बताया कि जिले में कोरोना के तीन और केस मिले हैं।