फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three miscreants arrested and exposed for robbery of Sariya

हाथरस : तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया सरिया लूट का खुलासा

Mon, 24 May 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Three miscreants arrested and exposed for robbery of Sariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

थाना सहपऊ पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर मात्र 48 घंटे में सरिया लूट की घटना का खुलासा कर दिया। घटना में शामिल पांच में से तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटा गया 12 टन सरिया और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार, एक ट्रक और अवैध असलहा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। एसपी ने इस कामयाबी पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है और 25 हजार रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
कोतवाली में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 20 मई को थाना सहपऊ पर धीरजवीर पुत्र नाहर सिंह निवासी सेंट्रल पार्क थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया था कि उनका ट्रक 19/20 मई की रात को सरिया लादकर अलीगढ़ से फर्रुखाबाद जा रहा था। ट्रक चालक ने बताया कि अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास के पास काले रंग की स्कॉर्पियो कार सवार कुछ बदमाशों ने ट्रक पर चढ़कर उसको बंधक बना लिया गया। रास्ते में ट्रक से सरिया उतारकर उसको बंधक बनाकर थाना सहपऊ क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित बिजलीघर के पास छोड़ गए। इस मामले में थाना सहपऊ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इसके खुलासे के लिए तत्काल टीमों का गठन कर दिया।
विज्ञापन

इस क्रम में थाना सहपऊ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे में इस वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में बंटी पुत्र बच्चू सिंह, योगेंद्र चौधरी पुत्र राजेंद्र सिंह और दीपक चौधरी पुत्र टीकम सिंह निवासीगण गाजीपुर थाना बरला जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 12 टन सरिया, एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार, एक ट्रक और तीन अवैध तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि अभियुक्त बंटी और योगेंद्र चौधरी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। थाना बरला अलीगढ़ में इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों ने अगवा किए गए ट्रक से इगलास क्षेत्र में सरिया को अनलोड कर दूसरे ट्रक में लोड किया गया था। तीनों गिरफ्तार अभियुक्त वाहन चलाना जानते हैं और सरिया को लादने व उतारने का काम करते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सहपऊ सत्यप्रकाश के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल एसओजी जवाहरलाल, हेड कांस्टेबल एसओजी शीलेश कुमार, एसओजी कांस्टेबल सचिन कुमार, एसओजी कांस्टेबल चेतन राजौरा, एसओजी कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह के अलावा स्थानीय पुलिस के कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल नदीम मेवाती, कांस्टेबल रुस्तम एवं पंकज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed