{"_id":"5f19d9a68ebc3e63e6072d85","slug":"hathras-three-fertilizer-vendors-license-suspended-two-companies-banned-hathras-news-ali239406529","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड, दो कंपनियों की बिक्री प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड, दो कंपनियों की बिक्री प्रतिबंधित
विज्ञापन
हाथरस: खाद विक्रेताओं के यहां छापा मारते जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर में उर्वरक व बीज विक्रेताओं के यहां कृषि विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई को लेकर खाद-बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही। तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए। वहीं दो कपंनियां ऐसी पाई गईं, जो कि जिले में बिना अनुमति के अपने माइक्रोन्यूट्रियंट की बिक्री कर रही थीं। जिला कृषि अधिकारी ने दोनों कंपनियों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। टीमों ने 21 नमूने लिए हैं।
शासन के निर्देश पर जिले में उर्वरक और बीज विक्रेताओं के यहां छापे मारे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने तहसील वार टीमें नामित की हैं। टीमों में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया गया। कार्रवाई को लेकर उर्वरक व बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि इस दौरान अनमोल बीज भंडार चंदपा, न्यू साईं खाद भंडार चंदपा सहित तीन विक्रेताओं के फर्टिलायजर्स लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
फैलेटन मोलीक्यूलस प्राइवेट लिमिटेड अमरोहा व टाफा एग्री इंडस्ट्रीज काशीपुर कंपनी बिना अथॉरिटी के माइक्रोन्यूट्रियंट बेच रहे थे। इस कारण इन कंपनियों की ब्रिकी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस दौरान शुक्ला एग्री जंक्शन चंदपा व बजरंग ट्रेडर्स चंदपा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। टीमों ने 82 दुकानों पर छापेेमार कार्रवाई कर स्टॉक रजिस्टर, उर्वरकों के रखरखाव आदि का मुआयना किया। इस दौरान टीम ने 21 उर्वरकों के नमूने लिए।