फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three corona infected, including ghee businessman, 450 reports negative

हाथरस: घी व्यवसायी सहित तीन कोरोना संक्रमित, 450 रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 19 Jul 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Three corona infected, including ghee businessman, 450 reports negative
हाथरस: कोरोना संक्रमित निकलने के बाद रामनगर कॉलोनी में सैनिटाइजर का छिड़काव करते नगर पालिका के क? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में रविवार को घी व्यवसायी सहित तीन और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस खबर से शहर में खलबली मच गई। वर्तमान में घी व्यवसायी का आगरा में इलाज चल रहा है। वहीं अन्य दो कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए मुरसान के एल-वन अस्पताल में भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है और सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर में रविवार को तीन करोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई। 450 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शहर के सटे गिजरौली निवासी एक महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वहीं जलेसर रोड निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति और मुरसान गेट रामनगर कॉलोनी निवासी घी व्यवसायी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। गिजरौली निवासी महिला को पिछले कुछ देने से सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत थी। इस महिला का जिला अस्पताल में टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

वहीं मुरसान गेट रामनगर कॉलोनी निवासी घी व्यापारी पिछले कई सालों से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। कई वर्षों से आगरा में निजी अस्पताल में डायलिसिस करा रहे थे। 17 जुलाई को उनका कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जलेसर रोड स्थित नवलगढ़ी निवासी व्यक्ति 13 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। इसके बाद उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया। इनको 17 जुलाई को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 26 है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या 225 हो गई। इन कोरोना संक्रमित मरीजों की सीएमओ ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed