फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Threatened to kill after entering the house, accused arrested

हाथरस : घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Threatened to kill after entering the house, accused arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक व्यापारी को घर में घुसकर धमकी देने के मामले में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शहर के सादाबाद गेट गोपीगंज निवासी नवीन अग्रवाल पुत्र गोविंद नारायण ने एसपी के आदेश पर कोतवाली सदर में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वो मोबाइल फोन का व्यापार करता है। 28 अप्रैल की रात को टोंटा गैंग के सदस्य उसकी गैर मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए।

वह घर पर नहीं थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हुआ कि टोंटा गैंग के सदस्य विशाल शर्मा पुत्र राकेश निवासी रामलीला मैदान व प्रदीप दुबे पुत्र मोहनलाल दुबे निवासी बख्तावर गली हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed