फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Those who vote in the name of Ambedkar, tell why the park is in such a plight: Solanki

हाथरस : आंबेडकर के नाम पर वोट लेने वाले बताएं पार्क की ऐसी दुर्दशा क्यों है : सोलंकी

Mon, 06 Dec 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Those who vote in the name of Ambedkar, tell why the park is in such a plight: Solanki
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने पुरदिलनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने आंबेडकर पार्क की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए चेयरमैन एवं ईओ को लिखित ज्ञापन दिया। इसके जरिए पार्क का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
सोलंकी ने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार वोट लेने के लिए दूसरों के महापुरुषों और आदर्शों को चुराने में बहुत ही माहिर है लेकिन उनके स्थलों की देखभाल करने को कभी आगे बढ़कर तत्परता नहीं दिखाई। बाबा साहब के नाम पर वोट लेने वाले बताएं आज पार्क की ऐसी दुर्दशा क्यों है?
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर वर्ग आज भाजपा के जुमलेबाजी को समझ गया है। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर डंबर सिंह वरिष्ठ सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, रिंकू यादव, सारिक मेव, राहुल शर्मा पहलवान, चिरंजीलाल नेताजी, विलियम बाबू सभासद, संदीप गौतम, रिंकू, करन यादव, पुष्पेंद्र पुंढ़ीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed