{"_id":"62d300468fb95d5b651958cf","slug":"hathras-those-accused-of-assaulting-electricity-workers-sent-to-jail-shaphu-news-ali296178629","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली कर्मियों से मारपीट के आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली कर्मियों से मारपीट के आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
राजस्व वसूली के लिए शुक्रवार को गांव नगला सेवा में विद्युत विभाग ने राजस्व वसूली एवं विद्युत संबंधी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया था। आरोप है कि इस दौरान गांव के निवासी विक्रम सिंह एवं दलवीर निवासी ने विद्युत कर्मियों से पहले तो गाली-गलौज की और विरोध करने पर शिविर में ही उनके साथ मारपीट कर दी।
मारपीट में कुछ बिजली कर्मियों को चोट भी लगी हैं। अवर अभियंता प्रहलाद सिंह के साथ विद्युत कर्मी कोतवाली पहुंचे। जेई ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक ओमबाबू ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उनको जेल दिया गया है। संवाद