{"_id":"6272c21540135364c4688b0d","slug":"hathras-thieves-took-valuables-by-opening-the-lock-sadabad-news-ali2907842152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ताला खोलकर कीमती सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ताला खोलकर कीमती सामान ले गए चोर
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में चोरी की घटना के बाद परिवार वालों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव गिजरौला में मंगलवार की रात को बदमाश ताला खोलकर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले जाने में सफल रहे। घर के दूसरे कमरे में सो रही महिला को वारदात का पता नहीं चला। सुबह जागने पर जब सामान बिखरा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
गिजरौला निवासी महावीर सिंह पुत्र राजाराम ने शिकायत में कहा है कि वह गांव ऐंहन में बिजलीघर पर कार्यरत हैं। मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी करने बिजलीघर चले गए थे। उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। मंगलवार की रात को चोर घर में घुस आए।
चोरों ने पत्नी के सिरहाने से दूसरे कमरे की चाभी निकाल ली। बदमाश ताला खोलकर हजारों रुपये का कीमती सामान और जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह महिला की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई। दूसरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब थे। संवाद