फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thieves stole jewelery and cash worth lakhs by entering the house

हाथरस : घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए चोर

Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thieves stole jewelery and cash worth lakhs by entering the house
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर ब्राह्मणान में रविवार रात चोर एक घर में घुसकर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए।
गांव महमूदपुर ब्राह्मणान निवासी कालीचरण उर्फ कालू पुत्र चिरंजीलाल के परिवार के सभी लोग रविवार रात गणपति विसर्जन के बाद सो रहे थे। रात में चोर कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर गए। कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोर घटना को अंजाम देकर छत के रास्ते से निकल गए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे का गेट खुला हुआ था। अलमारी भी खुली हुई थी। सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी में रखे जेवरात व नकदी नहीं मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक नीतावीर सिंह मय फोर्स मौके पहुंच गए और जांच पड़ताल की। गृह स्वामी के अनुसार करीब तीन लाख रुपये का माल चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed