{"_id":"5e6a80a98ebc3ea80051a9b0","slug":"hathras-thieves-break-lock-of-house-and-steal-one-lakh-rupees-sadabad-news-ali228920844","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एक लाख रूपये किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एक लाख रूपये किए चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में चोरों ने एक मकान के ताले चटका दिए और अलमारी में रखे एक लाख रुपये ले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया।
गांव गढ़ उमराव निवासी पूर्व सैनिक वासुदेव पुत्र भंवर सिंह और उनकी पत्नी घर पर ताला लगाकर गुरुवार को आगरा में प्लॉट देखने गए हुए थे। जब वह लौटे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर अलमारी भी खुली हुई पड़ी थी। उन्होंने अलमारी को देखा तो अलमारी में रखे एक लाख रुपये गायब थे।
बताते हैं कि पूर्व सैनिक यह रुपये प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए रखे हुए थे। आनन-फानन घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस भी पहुंच गई और मौका मुआयना किया। पुलिस चौकी मई प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच पड़ताल की जा रही है।