फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There will be a report on one thousand people who do not reach the vehicle for the election

हाथरस : चुनाव के लिए वाहन लेकर न पहुंचने वाले एक हजार लोगों पर होगी रिपोर्ट

Fri, 18 Feb 2022 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There will be a report on one thousand people who do not reach the vehicle for the election
हाथरस : पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा में खडे़ वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अधिग्रहण का नोटिस लेने के बाद वाहन लेकर न पहुंचने वाले एक हजार वाहन स्वामियों के खिलाफ जल्द संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ऐसे वाहन स्वामियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। यदि वाहन स्वामियों को कार्रवाई से बचना है तो उन्हें अपने वाहनों को शुक्रवार को नियत स्थल पर लेकर पहुंचना होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले की तीनों विधानसभाओं सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। इस कार्य में सैकड़ों की संख्या में पोलिंग पार्टी शामिल होंगी। जिले के परिवहन विभाग की तरफ से जिले में तीन हजार से अधिक वाहन स्वामियों को थाने वार अधिग्रहण के नोटिस का वितरण कराया गया है। नोटिस लेने के बाद भी वाहन स्वामी वाहनों को नियत स्थल पर लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को इन वाहन स्वामियों को वाहन लेकर आने की सूचना भी दी गई। इसके बाद भी वाहन स्वामियों ने वाहनों को नहीं भेजा है।
विज्ञापन

अब इन वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में ऐसे एक हजार वाहन स्वामियों की सूची तैयार कर ली गई है। यदि ये वाहन स्वामी शुक्रवार को वाहन के साथ नियत स्थल पर नहीं पहुंचे तो इनके खिलाफ संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि अधिग्रहण में शामिल वाहन नियत स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इनके खिलाफ शुक्रवार की शाम को संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी पॉलीटेक्निक में वाहनों का आना शुरू
वाहनों व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन व आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेकिभनक के मैदान को निर्धारित किया गया है। इस मैदान पर वाहनों का आना शुरू हो गया है। पुलिस लाइन में वाहन स्वामी नहीं पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed