फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There will be a departmental inquiry into the allegations against the doctor

हाथरस : डॉक्टर पर लगे आरोपों की होगी विभागीय जांच

Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There will be a departmental inquiry into the allegations against the doctor
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नर्स के साथ होली मनाने के नाम पर डॉक्टर पर लगे छेड़छाड़ व गाली-गलौज करने के आरोपों की अब विभागीय जांच होगी। इसे लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी मांगी है, ताकि इस मामले की तह तक जाया जा सके। पुलिस डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए विभागीय आदेश लेने की तैयारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार-शनिवार की रात को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. एके सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक नर्स से डॉक्टर ने कहा कि गले मिलो, होली मनानी है। नर्स ने होली खेलने के लिए मना कर दिया और वह स्टाफ रूम में चली गईं। आरोप है कि डॉक्टर ने जबरन रंग लगाते हुए नर्स के साथ छेड़छाड़ कर दी। नर्स का आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर ने गाली-गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन

इसे लेकर इमरजेंसी में अच्छा-खासा हंगामा हो गया। पुलिस भी आ गई। नर्स के परिवार के लोग भी आ गए। नर्स की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले की विभागीय जांच कराए जाने की बात उच्चाधिकारी कह रहे हैं। सीएमओ डॉ. एएस वशिष्ठ ने बताया कि सीएमएस को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है, ताकि सही बात सामने आ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed