फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was uproar as soon as the body of the police constable came to Jhagraar

हाथरस : पुलिस आरक्षी का शव झगरार आते ही मचा कोहराम

Sun, 26 Sep 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There was uproar as soon as the body of the police constable came to Jhagraar
हाथरस : मृतक पुलिस आरक्षी का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव झगरार निवासी एक युवक की मौत दिल्ली में उपचार के दौरान हो गई। परिजन शव को दिल्ली से गांव ले आये और सुबह शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक धर्मेंद्र के भतीजे कपिल कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके चाचा धर्मेंद्र कुमार जनपद बदायूं में आरक्षी के पद पर तैनात थे, जो कि बीमार होने की वजह से अवकाश पर घर आए हुए थे। 24 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो जाने की वजह से उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था] जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। मृतक की पत्नी और उसके चार साल के बेटे का भी रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि मृतक पीलिया के रोग से पीड़ित था। राजकीय सम्मान के साथ मृत पुलिस आरक्षी का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed