{"_id":"60c4f2288ebc3e494c06fdf3","slug":"hathras-there-was-silence-in-some-markets-and-there-was-hustle-and-bustle-in-some-hathras-news-ali265366083","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कुछ बाजारों में पसरा सन्नाटा तो कुछ में रही चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कुछ बाजारों में पसरा सन्नाटा तो कुछ में रही चहल-पहल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को कुछ बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा तो कुछ बाजारों में भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी भूल गए। तमाम लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। पुलिस ने शहर के बाजारों में गश्त की।
शनिवार को वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के तहत बाजार बंदी थी, लेकिन इस दौरान सुबह जब बाजार खुले तो भीड़ दिखाई दी। कुछ ऐसी दुकानें भी खुलीं, जिनकी अनुमति नहीं थी। लोगों ने इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। तमाम लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए।
शहर के कुछ बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि कुछ दुकानदारों ने चोरी छिपे शाम तक सामान बेचा। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में चहल-पहल रही। पुलिस ने कई स्थानों पर गश्त भी की।