{"_id":"5ecd6b818ebc3e90984dbd98","slug":"hathras-there-was-pressure-on-forcibly-marrying-by-taking-a-photo-hathras-news-ali234615679","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: साहब फोटो खींचकर जबरन शादी करने का बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: साहब फोटो खींचकर जबरन शादी करने का बना रहा दबाव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को एक युवक पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर युवती ने युवक की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी ने अपनी गलती मानी और फिर युवती से माफी मांगी। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया।
कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के अलीगढ़ रोड निवासी एक युवती अपनी पीड़ा लेकर पुलिस के पास पहुंची। युवती ने बताया कि अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक उसे उसके मोहल्ले में जाकर परेशान करता है। युवक पर आरोप लगाया कि वह फोटो वायरल कर युवती को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवक पर युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाए जाने का आरोप है।
इस पूरे मामले को सुनने के बाद पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लिया और आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया, जिसके बाद दोनों के परिवार के लोग थाने पहुंच गए। युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और फिर सभी के सामने उसने युवती से माफी मांगी। जिस पर युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराए जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया।