{"_id":"604bb96b8ebc3eda746bf46b","slug":"hathras-there-was-no-wind-in-the-wheels-of-trai-bicycles-beneficiary-upset-hathras-news-ali258473518","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्राई साइकिलों के पहियों में नहीं थी हवा, लाभार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्राई साइकिलों के पहियों में नहीं थी हवा, लाभार्थी परेशान
विज्ञापन
हाथरस : दिव्यांग महिला को दी गई ट्राई साइकिल में हवा भरते परिजन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर खेल स्टेडियम में शुक्रवार को विकलांग कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगों को बांटी गईं ट्राई साइकिलें चर्चा में आ गईं। लाभार्थी जब इन ट्राईसाइकिलों को लेकर चलने को तैयार हुए तो देखा इनके पहियों की हवा निकली हुई थी। कई साइकिलों में तो पंक्चर था। बमुश्किल दिव्यांग लाभार्थी इन ट्राई साइकिलों को वहां से ले जा सके। इसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर काफी चर्चाएं रहीं।
खेल स्टेडियम में हुए समारोह में बड़ी संख्या में दिव्यांग ट्राई साइकिल लेने पहुंचे थे। यहां सांसद राजवीर दिलेर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सदर विधायक हरीशंकर माहौर के माध्यम से दिव्यांगों को ट्राई साइकिलों का वितरण किया गया। जब लाभार्थी ट्राई साइकिलों को लेकर चलने को हुए तो इनके टायरों की हवा निकली देखकर उनके चेहरे पर परेशानी के भाव छलक आए।
कुछ दिव्यांग तो अन्य लोगों की मदद से धक्के लगाकर इन ट्राई साइकिलों को वहां से ले जा सके, जबकि कुछ दिव्यांगों को मौके पर ही इनके पहियों में हवा भरनी पड़ी। उसके बाद वह ट्राई साइकिल को वहां से ले जा सके। विभाग की इस उदासीनता से दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लाभाथियों का कहना था कि ट्राई साइकिलों के पहियों में हवा नहीं है। इन्हें चलाने में भी दिक्कत आ रही है।