{"_id":"6201629707e6cf1f4324ba9c","slug":"hathras-there-was-no-investigation-in-the-matter-of-sale-of-school-bags-in-the-market-hathras-news-ali284710485","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्कूली बैगों के बाजार में बिकने के मामले में नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्कूली बैगों के बाजार में बिकने के मामले में नहीं हुई जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुफ्त में बंटने वाले स्कूली बैगों के रविवार बाजार में बिकने के मामले में चर्चाएं थम नहीं रहीं।
उल्लेखनीय है कि शहर के ढकपुरा रोड स्थित रविवार बाजार में सर्व शिक्षा अभियान का लोगो लगे स्कूल बैगों को एक किशोर बेच रहा था। उसका कहना था कि उसने 100 रुपये के हिसाब से यह बैग चामड़ गेट इलाके से खरीदे थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
हालांकि पिछले दो साल से सरकारी योजनाओं का पैसा डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए खाते में भेजा जा रहा है। अब सवाल यह है कि बच्चों को दो साल पहले तक मुफ्त में बंटने वाले यह बैग आखिर बाजार तक कैसे पहुंचे। पूर्व में इस धंधे से जुड़े रहे कुछ लोगों में अंदरखाने खलबली भी देखी गई। अधिकारियों का कहना है कि अब तो दो साल से सभी योजनाओं का पैसा डीबीटी के जरिए खातों मे भेजा जा रहा है। हो सकता है कि आसपास के किसी जिले से यह बैग बेचे दिए गए हों। जानकारी की जा रही है। संवाद