{"_id":"62210be7d11c5328f9139073","slug":"hathras-there-was-an-uproar-when-the-empty-box-was-removed-from-the-counting-room-the-candidates-arrived-hathras-news-ali286359186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना कक्ष से खाली बॉक्स हटवाने पर मची खलबली, पहुंचे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना कक्ष से खाली बॉक्स हटवाने पर मची खलबली, पहुंचे प्रत्याशी
विज्ञापन
हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में बने स्ट्रांग रूम के गेट पर एसडीएम से बात करते सपा प्रत्याशी बृ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में बृहस्पतिवार को मतगणना कक्ष में बैरिकेडिंग किए जाने के लिए प्रशासन ने खाली पेटिकाओं को हटवा दिया। इससे प्रत्याशियों में खलबली मच गई। प्रत्याशी एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में पहुंच गए और अधिकारियों से बातचीत की।
जिले में तीसरे चरण में हुए मतदान के बाद मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में मतगणना कक्ष में बैरिकेडिंग बनाए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से प्रयुक्त ईवीएम व वीवीपैट की खाली पेटिकाओं को हटाया गया।
पेटिकाओं को हटाने की सूचना दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली। सूचना मिलते ही प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि आनन फानन में पॉलीटेक्निक परिसर में पहुंचे। यहां पहुंच कर प्रशासनिक अफसरों से वार्ता की। अफसरों ने सभी को खाली पेटिकाओं को हटाने के बारे में जानकारी दी। एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने बताया कि मतगणना कक्ष में बैरिकेडिंग कराए जाने के लिए खाली पेटिकाओं को हटाया गया है। संवाद