{"_id":"5f2ee43d8ebc3e3cea20244b","slug":"hathras-there-was-a-panic-due-to-the-photo-of-the-weapon-being-viral-sasni-news-ali2407324132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हथियार लगे फोटो वायरल होने से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हथियार लगे फोटो वायरल होने से मची खलबली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजलीघर क्षेत्र के कुछ युवकों के हथियार सहित फोटो वायरल होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आनन फानन में युवकों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जांच पड़ताल के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बिजलीघर क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व दो समुदाय के लोगों में विवाद हुआ था। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथियार लहराने की शिकायत की थी।
शनिवार को अचानक कुछ युवकों के अवैध हथियार लगे फोटो वायरल हो गए। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। पूछताछ के बाद पता चला कि फोटो एडिट किया हुआ है जिसके बाद आरोपी युवकों को रिहा कर दिया गया।