{"_id":"5fb170358ebc3ea372522249","slug":"hathras-there-was-a-panic-among-the-officers-due-to-the-black-marketing-of-food-grains-hathras-news-ali248793584","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खाद्यान्न की कालाबाजारी की सूचना से अफसरों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खाद्यान्न की कालाबाजारी की सूचना से अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक चावल के कट्टों की कालाबाजारी करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने की खबर से अफसरों में खलबली मच गई। अफसरों ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने उक्त पूरे प्रकरण की जांच के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए।
इस पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने मामले की पूरी जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ टिर्री चालक व बाइक चालक गली मोहल्लों से सरकारी चावल को एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। एक गोदाम कुछ चावल के कट्टे जरूर मिले , लेकिन वह सरकारी कट्टे नहीं थे।
जांच अधिकारी अपनी जांच रिपोर्ट डीएसओ सुरेंद्र यादव को दे दी है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर कोई भी सरकारी कट्टा नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्यान्न की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर नहीं करने दी जाएगी।