फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was a lot of excitement in the market regarding Holi, people made purchases

हाथरस : होली को लेकर बाजार में रौनक, लोगों ने की खरीदारी

Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There was a lot of excitement in the market regarding Holi, people made purchases
हाथरस : शहर में रंग, गुलाल व पिचकारी की दुकान पर खरीदारी के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों में लोगों ने बुधवार को होली के त्योहार को लेकर पूजा-पाठ और खान-पान के सामान की खरीदारी की। लोगों ने रंग, गुलाल, पिचकारी की भी खरीदारी की। इसे लेकर बाजारों में जाम के हालात बने रहे।
रंगों के पर्व होली कीतैयारी में पूरे दिन लोग जुटे रहे। लोगों ने चिप्स, पापड़, रंग, गुलाल, पिचकारियों, मुखौटों की खरीदारी की। शहर में कई स्थानों पर होलिका भी रखी गई। बच्चों ने अपनी मनपसंद पिचकारी खरीदी। तरह-तरह की पिचकारी भी बाजार में देखने को मिली। होली की टोपियां, मुखौटे आदि से भी दुकानें सजी नजर आई। संवाद
विज्ञापन

रंग और गुलाल के कारोबार ने इस साल पकड़ी रफ्तार
हाथरस। पिछले दो साल से होली के पर्व पर कोरोना का साया था। इस बार जिला कोरोना मुक्त है। यहां रंग और गुलाल का उत्पादन होता है। ऐसे में यहां से काफी फैक्टरियों से रंग, गुलाल बाहर भी भेजा गया। हालांकि फैक्टरी स्वामी इस आशंका में भी रहे कि कहीं फिर से कोरोना की वजह से कारोबार प्रभावित न हो जाए। ऐसे में उन्होंने ज्यादा उत्पादन नहीं किया। फिर भी पिछले दो साल की अपेक्षा इस साल कारोबार ने रफ्तार पकड़ी। लोगों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कल सुबह साढ़े चार बजे होगा होलिका दहन
हाथरस। शहर की किला गेट स्थित होलिका का दहन सुबह साढ़े चार बजे होगा। प्रबंधक अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने बताया कि बड़ी होली में होलिका दहन शुक्रवार को सुबह साढ़े चार बजे होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed