फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was a lot of color and gulal on Holi, together they created a ruckus

हाथरस : होली पर खूब उड़ा रंग-गुलाल, मिलकर मचाया धमाल

Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There was a lot of color and gulal on Holi, together they created a ruckus
हाथरस : कस्बा महौं में रंगोत्सव पर धमाल मचाते युवा। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रंगों के त्योहार होली के मौके पर पूरा शहर रंगों में सराबोर नजर आया। क्या बच्चे, क्या नौजवान, क्या महिलाएं और क्या बुजुर्ग, सभी होली के रंगों में सराबोर दिखे। होलिका दहन के बाद धुलेंडी के दिन शुक्रवार की दोपहर तक सभी ने खूब मस्ती की। कहीं शराब के सुरूर तो कहीं भंग की तरंग में मस्त हुरियारे फाग के गीतों पर ठुमके लगाते नजर आए।
शुक्रवार की सुबह चार बजे किला गेट स्थित बड़ी होली का होलिका दहन हुआ। इसके बाद शहरभर में जगह-जगह रखी गईं होलिका में अग्नि का प्रवेश कराया गया। लोगों ने नजदीक की होलिका से अग्नि लेकर घर-आंगन में रखी होलिका का दहन किया गया। इसके बाद भुने जौ देकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने का दौर चला। सूर्योदय के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया। बच्चे पिचकारियों से रंगीन पानी की बौछार करते और रंगीन पानी से भरे गुब्बारे एक-दूसरे पर फोड़ते नजर आए। नौजवानों ने भी एक-दूसरे को रंग और गुलाल से रंग दिया तो महिलाओं की टोलियां भी बर्तनों में रंगीन पानी भरकर हुरियारों को नहलाती नजर आईं। रंगों से रंगी सड़कें और दीवारें होली के हुड़दंग की गवाही दे रही थीं। ग्रामीण इलाकों में तो रंगों के साथ कीचड़ और गंदे पानी की बौछार भी की गई।
विज्ञापन

महिलाएं, वृद्ध भी होली खेलने में पीछे नहीं रहे। हर गली-मोहल्ले में होली का उल्लास दिखाई दिया। होली खेलने के बाद शाम को लोगों ने तरह तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शाम तक हुरियारों ने जमकर धमाल मचाया। शाम को फिर से होली मिलन का सिलसिला शुरू हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन, थानों में भी उड़ा रंग-गुलाल
हाथरस। पुलिसकर्मियों ने भी शनिवार को जमकर होली खेली। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात्रि में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विधि-विधान से होलिका का दहन किया। एसपी ने अपने शिविर कार्यालय पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों ने शनिवार की सुबह थानों में जमकर होली खेली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed