फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was a churning on the settlement of the claims of motor accident compensation

हाथरस : मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों के निस्तारण पर हुआ मंथन

Thu, 04 Aug 2022 10:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There was a churning on the settlement of the claims of motor accident compensation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक पूजा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक हुई। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अजय कुमार व बीमा कंपनी के अधिवक्ता विनोद उपाध्याय, भागीरथ शर्मा, निष्कर्ष गोस्वामी, कृष्णगोपाल शर्मा, संजय गुप्ता, नवल गुप्ता आदि उपस्थिति रहे। प्री-ट्रायल बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक पूजा सिंह ने बीमा कंपनी और याचियों के अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में याची व बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं से सुलह-समझौता के आधार पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को उत्प्रेरित करने और लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित मामलों के लाभों की जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजे नोडल अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वाद का शीघ्र निस्तारण हो जाता है और इसमें दोनों पक्षों की विजय होती है। धन व समय की बचत होती है, इसलिए जनता को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed