फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There is no connection, yet sent a bill of 64 thousand rupees

हाथरस : कनेक्शन है नहीं, फिर भी भेज दिया 64 हजार रुपये का बिल

Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: There is no connection, yet sent a bill of 64 thousand rupees
हाथरस : बिजली कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा दिव्यांग संजू। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग के बकायेदारों की फेहरिस्त में कई बकायेदार ऐसे हैं, जिनके नाम से कोई कनेक्शन नहीं है, फिर भी उनके पास बिजली के बिल पहुंच रहे हैं। गांव खेड़ा बरामई निवासी एक दिव्यांग ने आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। इसके बाद भी विभाग ने उसे 64 हजार रुपये से अधिक का बिल थमा दिया है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान के साथ यह दिव्यांग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा। ग्राम प्रधान ने अफसरों ने दिव्यांग को न्याय दिलाने की मांग की। बिजली अफसर अब इस बिल से संबंधित रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गांव खेड़ा बरामई निवासी संजू पुत्र जगन्नाथ एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। संजू का कहना है कि वह अकेला रहता है और गांव के लोगों के सहयोग से जीवन यापन कर रहा है, इसलिए आज तक उसने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। उसका कहना है कि उसने बिजली प्रयोग भी नहीं किया है। इसके बाद भी विभाग की ओर से उसके नाम से कनेक्शन जारी कर दिया गया है। सरचार्ज आदि माफ करते हुए उसे 64 हजार 471 रुपये का बिल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम प्रधान के साथ पहुंचे संजू ने अधिशासी अभियंता से गुहार लगाई कि उसके नाम पर जो कनेक्शन है, उसे खत्म किया जाए। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसे लेकर पड़ताल की जा रही है। हो सकता है किसी और का बिल इस व्यक्ति के पास पहुंच गया हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed