फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There are big potholes in the Sasni-Nanau contact road

हाथरस : सासनी-नानऊ संपर्क मार्ग में हैं बड़े-बड़े गड्ढे

Tue, 05 Jul 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There are big potholes in the Sasni-Nanau contact road
हाथरस : सासनी-नानऊ मार्ग में हो रहे गड्ढे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी से नानऊ संपर्क मार्ग की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को कस्बा आने में भारी परेशानी का सामना करना करना पड़ता है।
नानऊ संपर्क मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। गांव को जाने वाले मार्ग में जगह-जगह गड्ढे है। इसकी वजह है हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग सासनी नानऊ रोड को जोड़ता है। सड़क जर्जर हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस कारण विभाग के अधिकारियों का इस ओर काई ध्यान नहीं है। सड़क गांव नया नगला तक करीब डेढ़ किमी की दूरी में आलम यह है कि सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमें पानी भरा हुआ है। इससे लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निगम का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है, अभी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस सड़क की कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्कूल जाने में बच्चों परेशानी का सामना करना पड़ता है। - प्रेमदत्त शर्मा
- इस संपर्क मार्ग की हालत बदतर होती जा रही है। गांव नया नगला स्थित करीब डेढ़ किमी तक सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इससे अक्सर दुर्घटना होने का भय बना रहता है। - प्रमोद शर्मा

- नानऊ सासनी संपर्क मार्ग की हालत दयनीय है। गांव से कस्बा जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में तो और ज्यादा विकट समस्या हो जाती है। - देवेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed