{"_id":"62bc9c63f03867084a768e07","slug":"hathras-theft-of-bell-and-other-items-by-breaking-the-lock-of-the-temple-hathras-news-ali294996392","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मंदिर का ताला तोड़कर घंटा व अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मंदिर का ताला तोड़कर घंटा व अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव कोटा के निकट बट्टारी माता मंदिर से मंगलवार की रात चोर ताला तोड़कर मंदिर में लगे कई घंटे व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, सादाबाद विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी का कहना है कि मुरसान पुलिस अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही।
मंदिर के पुजारी हरि सिंह निवासी कोटा मुरसान का कहना है कि मंगलवार की रात को वह मंदिर के सभी ताले लगाकर आए थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले हैं। मंदिर में लटके कई घंटे व मुकुट सहित अन्य आभूषण चोर चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है।
मंदिर में हुई चोरी की सूचना मिलने पर सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी भी मंदिर पर पहुंच गए। गुड्डू चौधरी का कहना है कि मुरसान पुलिस चोरों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। कोटा क्षेत्र में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। गुड्डू चौधरी ने चेतावनी दी है कि पुलिस जल्द से जल्द क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करें। मुरसान कोतवाली प्रभारी सीओ ट्रेनी डॉ आनंद कुमार का कहना है कि कोटा गांव में मंदिर में हुई चोरी की सूचना मिली थी, जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद