फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The youth who entered the procession with a gun, beat up the groom and the bridesmaids

हाथरस : तमंचा लेकर बरात में घुसे युवक, दूल्हे व बरातियों को पीटा

Wed, 06 Jul 2022 09:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The youth who entered the procession with a gun, beat up the groom and the bridesmaids
हमले में घायल दूल्हे का भाई गंगाराम। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली कासगंज रोड स्थित गांव गंगागढ़ी में सोमवार की रात बरात चढ़त के दौरान कुछ युवक तमंचा लेकर घुस आए। विरोध करने पर युवकों ने बग्गी पर बैठे दूल्हे समेत बरातियों के साथ मारपीट की। दूल्हे के भाई पर फायर किया। तमंचे की बट से दूल्हे के भाई को घायल कर दिया। मारपीट के बाद डर के मारे आधा से ज्यादा बराती बिना खाए ही लौट गए। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव निवासी नत्थू सिंह की बेटी गीता देवी की बरात सादाबाद से आई थी। दूल्हा बग्गी पर बैठा था, बैंड वाले बाजा बजा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक हाथों में तमंचा लेकर घुस आए और विरोधियों को परेशान करने लगे। विरोध होने पर युवकों ने दूल्हे के भाई गंगाराम सिंह को खींच लिया और पिटाई कर दी। चेहरे पर तमंचे की बट लगने से गंगाराम जख्मी हो गए।
विज्ञापन

अन्य बरातियों ने इसका विरोध किया तो तमंचे से फायर कर दी। फायरिंग होते ही बरात में भगदड़ मच गई। इस दौरान दूल्हे के भाई की सोने की चेन अंगूठी गिर गई। डर की वजह से काफी बराती बिना खाना खाए ही वापस चले गए। बवाल के बाद शादी शांति से संपन्न करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता नत्थू सिंह ने बताया कि इकलौती बेटी होने के कारण खाने में बढ़िया इंतजाम किया गया था लेकिन बवाल के बाद आधे से ज्यादा बराती डर कर चले गए। मामले को लेकर नत्थू सिंह ने गांव निवासी राहूल पुत्र रामअवतार, वीरेश पुत्र रामअवतार, अवनेंद्र पुत्र राकेश कुमार, विकास उर्फ हसनी पुत्र रमेश चंद्र, पुष्पेंद्र उर्फ साहू पुत्र विजय सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed