{"_id":"5f63aa1b8ebc3eae1a45f91f","slug":"hathras-the-young-man-of-the-locality-raped-the-teenager-by-taking-him-to-his-house-hathras-news-ali2440699173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मोहल्ले के युवक ने किशोरी को अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मोहल्ले के युवक ने किशोरी को अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के युवक ने एक नाबालिग किशोरी को बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद युवक उसे अपनी बहन के यहां मथुरा लेकर चला गया। किशोरी के परिजनों को आरोपी के बहनोई ने फोन कर इसकी जानकारी दी। घर आकर किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती बताई, जिसके बाद किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को बीते दिनों शिवा नाम का युवक बहलाकर अपने साथ घर ले गया। वहां ले जाकर अभियुक्त ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और रात को ही उसे लेकर अपनी बहन के यहां मथुरा पहुंच गया। इधर, किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी के बहनोई ने उसके मथुरा में होने की जानकारी दी।
किशोरी का भाई अपनी मां के साथ मथुुरा पहुंचा। भाई का आरोप है कि शिवा ने उसकी बहन के साथ यहां पर मारपीट की, जिसके बाद भाई अपनी बहन को लेकर हाथरस आ गया। यहां आने के बाद किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में भाई और मां को जानकारी दी। भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुट गई है।