{"_id":"61a27cd0cd2f244378214b58","slug":"hathras-the-wind-of-devotion-spread-through-the-songs-of-the-ganges-hathras-news-ali2792150114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गंगा के गीतों से बही भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गंगा के गीतों से बही भक्ति की बयार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वन विभाग द्वारा शनिवार को सलेमपुर के निकट प्रवाहित सेंगर नदी के पुनुरुद्धार एवं स्वच्छता के लिए जिला गंगा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने मंत्रोच्चारण के साथ गंगा की आरती की। इस दौरान लोगों को गंगा उत्सव 2021 के तहत पत्रक वितरित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर नवयुग कन्या स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। स्थानीय महिलाओं ने लोक गीत, बृज गीत व गंगागीत प्रस्तुत किए। प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएम रमेश रंजन ने लोगों ने नदियों के संरक्षण व स्वच्छता का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक विनीज जायसवाल ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जल है तो कल है। मुख्य विकास अधिकारी व एडीएम ने नदियों की सफाई व एवं जल संरक्षण के संभावित उपायों का उल्लेख किया।
इस मौके पर सभी आगुंतकों को सेंगर नदी को स्वच्छ रखने व लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एके मिश्रा, अशोक कुमार, शोभाराम ओझा, रनवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, चंद्रभान, बनी सिंह, सीपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, राकेश, गंभीर सिंह, हरिओम दुबे, राजकुमार, रामचंद्र आदि अधिकारी कर्मी मौजूद रहे। संवाद