फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The wind of devotion of Baldau on Baldev Chhath

हाथरस : बल्देव छठ पर बही बलदाऊ की भक्ति की बयार

Fri, 17 Sep 2021 03:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The wind of devotion of Baldau on Baldev Chhath
हाथरस : बल्ददेव छठ के मौके पर दाऊजी महाराज के अभिषेक करते मुख्य पुजारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऐतिहासिक किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में रविवार को बृजराज बलदाऊ जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। दाऊ बाबा और रेवती मैया का पंचामृत से अभिषेक किया गया। नई पोशाक धारण कराई गई। भव्य शृंगार किए गए। महाआरती हुई। यजमान के रूप में जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन सपत्नीक मौजूद रहे। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी शामिल हुए। इस बार कोरोना के चलते मेला श्रीदाऊजी महाराज का भव्य तरीके से आयोजन नहीं हुआ।
इस मौके पर पंडित उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया। दाऊ बाबा और रेवती मैया का दूध, दही, घी और शहद से महा अभिषेक किया गया। उसके बाद उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने दाऊ बाबा के जन्म की कथा का वर्णन किया। भव्य शृंगार के साथ महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। शहर के हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर में दाऊबाबा का अभिषेक किया गया। फूल बंगला के भव्य शृंगार किए गए। इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, हरीश शर्मा एडवोकेट, जितेंद्र स्वरूप फौजी, शीतल शर्मा, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांकेबिहारी वार्ष्णेय, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, धीरज वार्ष्णेय, आशू आंधीवाल, मंदिर महंत पं. गोवर्धनाथ चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अफसरों के जाते ही भूले कोरोना के नियम
हाथरस। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान जब तक अफसर मौजूद रहे, तब तो सेवायत पुजारी सहित सभी लोग कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाए हुए नजर आए। अफसरों के जाते ही सभी कोरोना का प्रोटोकॉल भूल गए। मंदिर में सामाजिक दूरी भी तार-तार हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय में खत्म हो गया पंचामृत
हाथरस। हर वर्ष दाऊ बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर तक पंचामृत का वितरण का होता रहा। इस बार अधिकांश श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पंचामृत नहीं मिल पाया। इस कारण श्रद्धालु दर्शन कर मायूस होकर लौट गए। संवाद
रोशनी से नहाया मंदिर श्रीदाऊजी महाराज
हाथरस। एक माह तक लगने वाला मेला श्रीदाऊजी महाराज इस बार कोरोना के चलते नहीं लग रहा, लेकिन मंदिर रविवार की शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर रहा। इससे पहले सुबह पूजा-अर्चना हुई थी। इस बार मेला क्षेत्र सूना रहा। इस बार मेले का सांकेतिक आयोजन हो रहा है। संवाद

मंदिर के रास्तों पर तैनात रहा पुलिस बल
हाथरस। मंदिर पर भीड़ एकत्रित न हो, इसलिए मंदिर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती रही। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed