फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The village heads were administered the oath of Save Beti Padhao

हाथरस : ग्राम प्रधानों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ

Wed, 25 May 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The village heads were administered the oath of Save Beti Padhao
हाथरस : प्रधान सम्मेलन में मंचासीन सीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत अग्रवाल सेवा सदन में मंगलवार को प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ पर हस्ताक्षर करते हुए किया। समस्त विभागाध्यक्षों ने अपने विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने समस्त विकास खंडों से ग्राम प्रधानों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार पेश किए। ग्राम प्रधान बसई बावस हेमलता ने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए बेटा और बेटी के भेद को मिटाकर बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत आरती के प्रधान राशिद खान, शाहपुर कलां से अजय कुमार, बरामई से मुकेश, जंगीपुर से धनेंद्र सिंह, नगला गोपी से चंद्रभान सिंह ने नारी सशक्तीकरण पर विचार रखे। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने मिशन शक्ति के मुख्य उद्देश्य सशक्त नारी एवं सशक्त प्रदेश के विषय में बताया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने समस्त कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। परियोजना निदेशक (पीडी) ने समस्त ग्राम प्रधानों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति एवं स्वयं सहायता समूह के विषय में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) धीरेंद्र उपाध्याय ने पोषण से संबंधित योजनाओं के विषय मे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टॉप सेंटर आदि विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला थाना अध्यक्ष विपिन चौधरी ने महिला वित्त एवं 1099 के विषय में जानकारी दी। सभी ग्राम प्रधानों ने बैनर पर हस्ताक्षर किए। कृषि उपनिदेशक हंसराज, प्रोबेशन विभाग से दीपक चौहान, राम जी वर्मा, प्रवीण ,अरविंद, ज्योति, सीमा, प्रतिष्ठा, आदि मौजूद थीं।

‘लेखपाल नहीं सुनते हमारी, विकास कार्य हो रहे बाधित’
हाथरस। प्रधानों के सम्मेलन में जहां एक ओर ग्राम प्रधानों को संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से योजनाओं के संचालन की जानकारी दी जा रही थी, वहीं दूसरी ओर मंच पर ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की जानकारी देने पहुंचे ग्राम प्रधानों ने अपना दुखड़ा रोया। प्रधानों ने कहा कि साहब लेखपाल फोन तक नहीं उठाते हैं। इस कारण ग्राम पंचायतों में कई कार्य बाधित हो रहे हैं। कई भूमि की पैमाइश नहीं हो पा रही हैं। इस कारण कई भवनों और पानी की टंकी का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed