{"_id":"61a70b6949e56d492a6bfda8","slug":"hathras-the-train-had-left-with-the-child-even-before-the-mother-climbed-hathras-news-ali279444752","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मां के चढ़ने से पहले ही बच्चे को लेकर रवाना हो गई थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मां के चढ़ने से पहले ही बच्चे को लेकर रवाना हो गई थी ट्रेन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मां की ममता के आगे हर किसी का दिल पसीज जाता है। मंगलवार की सुबह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर इसी तरह का मामला सामने आया। एक मां अपने बच्चों के लिए पानी लेने के लिए उतरी। इस दौरान ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। बच्चे ट्रेन में रह गए। जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर ने गार्ड की मदद से ट्रेन को रुकवाया। बच्चों को जीआरपी ने लाकर मां के सुपुर्द कर किया।
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन में एक महिला सफर कर रही थी। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर मां अपने दो बच्चों के लिए पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरी। पानी भरने के दौरान ट्रेन चल दी। इस दौरान बच्चों के लिए मां ट्रेन के पीछे कुछ दूर तक दौड़ भी लगाई, लेकिन ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। मौके पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) स्टाफ ने रोती हुई महिला से जानकारी ली। उसने बताया कि उसके बच्चे ट्रेन में चले गए हैं। सुबह ट्रेन में एस्कॉर्ट न होने के कारण स्टेशन मास्टर कालीचरण ने ट्रेन को गार्ड की मदद से मेंडू स्टेशन पर रुकवाया।
बच्चों को रेलवे अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद उतारा। इसकी जानकारी हाथरस सिटी स्टेशन पर दी गई। हाथरस सिटी स्टेशन से जीआरपी प्रभारी जयप्रकाश मेंडू स्टेशन पहुंचे। जीआरपी ने बच्चों को सुपुर्द कर महिला को गंतव्य के लिए रवाना किया। जीआरपी प्रभारी जयप्रकाश का कहना है कि एक महिला के दो बच्चे ट्रेन में चले गए थे। वह मेंडू के निकट उतार लिए गए हैं। स्टेशन मास्टर कालीचरण की मदद से गार्ड को सूचना देकर ट्रेन को रुकवाया गया। संवाद