फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The townspeople remained without electricity for five hours

हाथरस : पांच घंटे बिना बिजली के रहे शहरवासी

Fri, 22 Apr 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The townspeople remained without electricity for five hours
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी के साथ जिले में बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। शहर के नवीपुर विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात को बंच कंडक्टर की लाइन में आग लग गई। इस कारण पूरी रात इससे जुड़े इलाकों में बिजली की आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। बृहस्पतिवार की सुबह आगरा रोड पर नया बाग के निकट 11 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। शहर के अन्य इलाकों में भी अलग-अलग कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब पांच घंटे शहर के इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार की रात को शहर के नवीपुर कलां विद्युत उपकेंद्र के निकट बंच कंडक्टर की लाइन में आग लग गई। लाइन को दुरुस्त करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई, लेकिन वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या बनी रही। इस समस्या को दूर करने के लिए भी कई बार आपूर्ति बंद की गई। इस वजह से भी पूरी रात लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा। लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह शहर के आगरा रोड पर 11 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण कई घंटे बिजली गुल रही। लगातार बिजली बंद होने से लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, वाटर वर्क्स आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में भी फॉल्ट की वजह से लोगों को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed