फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The then Gram Panchayat officer of Baratar Khas suspended

हाथरस : बरतर खास के तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Fri, 23 Sep 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) विकास खंड सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत बरतर खास में तैनात तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अमित चंद्रा को जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने निलंबित कर दिया है। इस क्रम में 30 अक्तूबर 2021 को जारी नोटिस को भी पूर्व प्रधान को प्राप्त नहीं कराया गया। इस प्रकरण की जांच अपर जिला पंचायतराज अधिकारी राकेश बाबू को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Hathras: The then Gram Panchayat officer of Baratar Khas suspended

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत बरतर खास में तैनात तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अमित चंद्रा को जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई पूर्व ग्राम प्रधान मालती देवी के विरुद्घ जारी नोटिस को रिसीव न कराने के मामले में की गई है।
डीपीआरओ सुबोध जोशी की ओर से पूर्व प्रधान को नोटिस जारी किए गए थे। इस नोटिस को पूर्व प्रधान को प्राप्त कराकर प्राप्ति रसीद लेने में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई। डीपीआरओ ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने कहा है कि तीन सितंबर को जारी नोटिस को पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बरतर खास को प्राप्त कराकर प्राप्ति रसीद पंचायत सचिव ने पेश नहीं की है।
विज्ञापन

इस क्रम में 30 अक्तूबर 2021 को जारी नोटिस को भी पूर्व प्रधान को प्राप्त नहीं कराया गया। पांच अप्रैल 2022 को निर्गत नोटिस को भी प्राप्त नहीं कराया। इस तरह उन्होंने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती है। उक्त निलंबन अवधि में अमित चंद्रा को कार्यालय खंड विकास अधिकारी मुरसान से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण की जांच अपर जिला पंचायतराज अधिकारी राकेश बाबू को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed