फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The testimony of the then SSI of Kotwali Chandpa in the Bitiya case

हाथरस : बिटिया प्रकरण में कोतवाली चंदपा के तत्कालीन एसएसआई की हुई गवाही

Fri, 08 Apr 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The testimony of the then SSI of Kotwali Chandpa in the Bitiya case
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस सुरक्षा में जिला न्यायालय जाते चारों आरोपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण मेें चारों आरोपियों की कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेशी हुई। न्यायालय में चंदपा कोतवाली के तत्कालीन एसएसआई की गवाही भी हुई। अब न्यायालय ने सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तिथि नियत की है।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया था और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस युवती की मौत से पहले ही इस मामले में चारों आरोपी संदीप, रवि, रामू व लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

यह चारों अभी अलीगढ़ जेल में ही निरुद्ध है। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है। बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में चंदपा कोतवाली के तत्कालीन एसएसआई जगवीर सिंह की न्यायालय में गवाही हुई। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोदी मौजूद रहे, जबकि बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा व आरोपी पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर मौजूद रहे। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी। कोर्ट ने एम्स के फॉरेंसिंक विभाग के डॉ.आदर्श कुमार व चंदपा के तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक चंदपा डीके वर्मा को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed