फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The team that went to check electricity was accused of making a video of a woman while taking a bath.

हाथरस : बिजली चेकिंग करने गई टीम पर नहाते समय महिला का वीडियो बनाने का आरोप

Tue, 27 Dec 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The team that went to check electricity was accused of making a video of a woman while taking a bath.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बिजली चेकिंग करने गई टीम पर एक महिला ने नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव में बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए पहुंची थी। टीम में विद्युत उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। चेकिंग के लिए एक घर में प्रवेश करते समय महिला ने टीम को रोकने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि उसकी जेठानी ने बिजली अफसरों को बाहर ही बात करने के लिए कहा क्योंकि घर में महिलाएं नहा रही थीं।
विज्ञापन

बिजली टीम के अधिकारी कर्मचारी उसकी जेठानी को धक्का मार घर में घुस गए और घर में नहाते समय उसका वीडियो शूट कर लिया। जेठानी ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट गाली-गलौज की गई। जेठानी के बेटे ने डायल 112 टीम को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही बिजली विभाग की टीम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चली गई। नहाते समय वीडियो बना लेने को लेकर बिजली टीम और महिलाओं के काफी देर नोकझोंक हुई। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed