फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The teacher disappeared from the school by signing

हाथरस : हस्ताक्षर करके स्कूल से गायब हो गई शिक्षिका

Fri, 04 Mar 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The teacher disappeared from the school by signing
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बीएसए शाहीन ने बृहस्पतिवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें उन्हें कई स्कूलों में शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिली। एमडीएम की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की मिली। इस पर बीएसए ने जवाब-तलब किया है। वहीं, गैरहाजिर शिक्षिकाओं के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण में बीएसए ने पाया कि संविलियन विद्यालय कपूरा में छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में नहीं थे। कक्षाओं की छत पर शीलन मिली। फर्श पर टाइल भी नहीं लगे थे। विद्यालय में कायाकल्प योजना के तहत कोई कार्य नहीं हुआ है। प्रधानाध्यापक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

एनजीओ के माध्यम से वितरित किये जाने वाले भोजन, रोटी-सब्जी की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की मिली। जिस पर डीसी एमडीएम को एनजीओ को नोटिस देने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नहरोई में शिक्षिका प्रियंका अनुपस्थित मिली। इस शिक्षिका का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका तरुणा फोन पर बात करते हुए मिली। स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक से भी विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था एवं रिकॉर्ड अपडेट न रखने के संबंध में जवाब मांगा है। एमडीएम की गुणवत्ता सही नहीं पाए जाने पर एनजीओ को नोटिस देने की बात कही है।
प्राथमिक विद्यालय नगला धन सिंह के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका नम्रता सिंह अनुपस्थित थीं, लेकिन उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर हो रहे थे। जिस पर नम्रता का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। यहां पर भी एनजीओ के खाने की गुणवत्ता सही नहीं मिली।

प्राथमिक विद्यालय ओढ़पुरा नगर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान 50 के सापेक्ष आठ बच्चे बिना पोशाक के उपस्थित मिले। शैक्षिक गुणवत्ता निम्न स्तर की मिली। स्कूल परिसर में साफ-सफाई का अभाव था। इस पर शिक्षिका मुक्ता वार्ष्णेय से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed