फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The student told herself Corona victim created a stir in college of Hathras

हाथरस: छात्रा ने खुद को बताया कोरोना पीड़ित तो कॉलेज में मचा हड़कंप

Wed, 18 Mar 2020 03:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
The student told herself Corona victim created a stir in college of Hathras
demo pic - फोटो : pixabay

आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आई छात्रा ने खुद को कोरोना बताया तो कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्या ने इसकी सूचना नोडल केंद्र को दी, जिसके बाद 108 नंबर एंबुलेंस कॉलेज पहुंची। छात्रा और उसके परिजनों को बुलाया। मामला सीएमओ तक पहुंचा तो छात्रा ने ऐसे ही खुद को कोरोना होने की बात कहने की जानकारी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर की पाली में सासनी क्षेत्र की एक छात्रा आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची। यहां छात्रा ने खुद को कोरोना होने की जानकारी कॉलेज प्रशासन और छात्राओं को बताया। इसे सुनकर कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. मीता कौशल ने बताया कि छात्रा द्वारा जब यह बताया गया कि उसे कोरोना है तो हम घबरा गए और इसकी सूचना सीएमओ को दी, लेकिन उनकी तरफ से संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिला तो इस संबंध में नोडल केंद्र को बताया गया, जिसके बाद नोडल केंद्र द्वारा किए गए फोन के बाद 108 एंबुलेंस कॉलेज पहुंची, लेकिन तब तक छात्रा वहां से जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा और उसके परिजनों को फोन करके बुलाया गया, ताकि उसे कोरोना है या नहीं इस बात की पुष्टि हो सके। डॉ. पवन कुमार भी कॉलेज पहुंचे। छात्रा को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से सीएमओ दफ्तर भेजा गया। यहां पर छात्रा खुद के द्वारा कही गई बात से पलट गई और उसने कहा कि वह मजाक कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed