फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The saga of heroes will be engraved on the walls of schools

हाथरस : स्कूलों की दीवारों पर उकेरी जाएंगी वीरांगनाओं की गाथा

Wed, 28 Sep 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

दीवारों पर आन बान शान की प्रतीक महिलाओं के चित्र बनाए जाएंगे। इन सभी विद्यालयों में राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण के तहत दीवारों पर देश की वीरांगनाओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की तस्वीरें बनाई जाएंगी। दीवारों पर मुख्य रूप से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, भारत की उड़न परी कहे जाने वाली पीटी ऊषा, सावित्री बाई फुले, चांद बीबी, सुचेता कृपलानी, सुभद्रा कुमारी चौहान, सरोजनी नायडू, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, साइना नेहवाल, अरुणिमा सिन्हा आदि की संघर्ष गाथा संबंधित चित्र दीवारों पर उकेरे जांएगे।

विज्ञापन
Hathras: The saga of heroes will be engraved on the walls of schools

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की दीवारों पर वीरांगनाओं की वीर गाथा लिखी जाएगी। दीवारों पर आन बान शान की प्रतीक महिलाओं के चित्र बनाए जाएंगे। इन चित्रों के माध्यम से नगर, गांव एवं कस्बे की बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। इन चित्रों में देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं शामिल होंगी।
जिले में करीब 1205 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों में राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण के तहत दीवारों पर देश की वीरांगनाओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की तस्वीरें बनाई जाएंगी। महिलाओं से जुड़ी गाथाओं को भी तस्वीर के साथ लिखा जाएगा।
विज्ञापन

दीवारों पर मुख्य रूप से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, भारत की उड़न परी कहे जाने वाली पीटी ऊषा, सावित्री बाई फुले, चांद बीबी, सुचेता कृपलानी, सुभद्रा कुमारी चौहान, सरोजनी नायडू, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, साइना नेहवाल, अरुणिमा सिन्हा आदि की संघर्ष गाथा संबंधित चित्र दीवारों पर उकेरे जांएगे। बीएसए संदीप कुमार ने सभी एबीएसए को पत्र जारी कर इस इसके निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed