फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The roof of the house collapsed in Naya Nagla, only the survivors

हाथरस : नया नगला में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The roof of the house collapsed in Naya Nagla, only the survivors
हाथरस : गांव नया नगला में छत गिरने के बाद बिखरा मलबा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव नया नगला में एक छत भरभराकर गिर गई। इससे कई लोग बाल-बाल बच गए। मंगलवार को गांव नया नगला निवासी बबलू पुत्र भूरी सिंह अपने मकान में अंदर काम कर रहा था। उसकी पत्नी व बच्चे मकान के ही अंदर थे। तभी मकान की छत भरभराकर गिरने लगी।

यह देखकर बबलू की पत्नी व बच्चे जैसे-तैसे मकान से बाहर आ गए। छत गिरने के कारण उसके कमरे में रखा सामान टूट गया। कमरे में बैठे बच्चे और पत्नी बाल-बाल बच गए। जानकारी होने पर पड़ोसी एकत्रित हो गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सामान को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। तहसीलदार अनिल कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed